Our Shri Gurudev
श्री द्वारकाधीश श्री जी फाउंडेशन — 100% निःस्वार्थ सेवा, आध्यात्मिक प्रेरणा एवं पावन गुरु परंपरा
परम पावन गुरुदेव: सनातन चेतना एवं सेवा के पथप्रदर्शक
।। गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः । गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः ।।
श्री द्वारकाधीश श्री जी फाउंडेशन का प्रत्येक सेवा संकल्प और आध्यात्मिक प्रकल्प पूज्य गुरुदेव के पावन आशीर्वाद एवं दिव्य मार्गदर्शन का परिणाम है। गुरुदेव का जीवन सनातन संस्कृति, वैदिक मर्यादा, निःस्वार्थ लोक-कल्याण और साधना का प्रत्यक्ष स्वरूप है।
फाउंडेशन द्वारा संचालित 24 श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर निर्माण संकल्प (2018–2041) तथा 24 वर्षीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ श्रृंखला पूर्णतः स्व-संचालित हैं। यह सभी प्रकल्प बिना किसी सार्वजनिक चंदे के केवल समाज में धर्म, संस्कार और विश्व-शांति की पुनर्स्थापना हेतु चलाए जा रहे हैं।
पूज्य गुरुदेव के दिव्य उपदेश एवं जीवन मूल्य
मानव जीवन को सार्थक बनाने हेतु गुरुदेव द्वारा निर्देशित प्रमुख आध्यात्मिक सूत्र:
धर्म एवं जन-कल्याण हेतु विचार (Idea) साझा करें
विशेष सूचना: फाउंडेशन किसी से कोई रुपया, चंदा या दान (Donation) नहीं लेता है।
यदि आपके पास सनातन धर्म के उत्थान अथवा व्यापक लोक-कल्याण हेतु कोई ऐसा विशिष्ट विचार (Idea) है जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुँच सके, तो ही कृपया WhatsApp पर संपर्क करें।